DB NATION NEWS : डुमरांव। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कों और बारिश के बाद जलजमाव की समस्या से परेशान डुमरांव के स्थानीय लोगों और युवाओं ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर की महत्वपूर्ण स्टेशन रोड पर बने गड्ढों में पानी भरने के बाद लोगों ने उनमें धान की रोपाई कर अपना आक्रोश जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह खेतों में धान की रोपाई होती है, उसी तरह अब मजबूरी में सड़क के गड्ढों में धान लगाना पड़ रहा है, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर जाए।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन रोड समेत क्षेत्र की खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।








.png)





