बक्सर, 2 अक्टूबर।
गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मां निर्मला देवी फाउंडेशन (MND Foundation) द्वारा कलेक्ट्रेट के समीप स्थित कार्यालय में बैठक-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के Founder & Secretary डॉ. रास बिहारी शर्मा ने की, जबकि सफलता एक्सप्रेस कोचिंग के निदेशक श्री राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा पर चर्चा हुई। डॉ. रास बिहारी शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों एवं आगामी सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की तथा शिक्षा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सुमंत कुमार, रोनित जायसवाल, अनिस तिवारी, सूरज चौबे, डब्ल्यू कुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार, अंकित राजा, कल्पना कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।







.png)




