13 Jun 2026 Patna
Hello
Hello
Hello
BIHAR

इटाढ़ी रेलवे फाटक खोलने की मांग ने पकड़ा जोर, कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

आरओबी बंद होने से बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन के माध्यम से रेलवे तक पहुंचाई गई जनता की आवाज

Admin 12 Jun 2026, 08:07 AM 34 views
इटाढ़ी रेलवे फाटक खोलने की मांग ने पकड़ा जोर, कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

बक्सर | DB Nation News

बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित बंद रेलवे फाटक को दोबारा चालू कराने की मांग अब राजनीतिक और जनआंदोलन का रूप लेने लगी है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालकर रेलवे फाटक खोलने की मांग उठाई। मार्च के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आम लोगों की परेशानियों से अवगत कराया गया।

Hello

कार्यकर्ताओं का कहना था कि रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के चालू होने के बाद इटाढ़ी समपार फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। लेकिन आरओबी में तकनीकी समस्या आने के बाद उस पर आवागमन रोक दिया गया है। ऐसे में लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि फाटक और ओवरब्रिज दोनों बंद होने से बक्सर, इटाढ़ी तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को रोजाना अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। छात्रों, किसानों, व्यवसायियों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बरसात और आगामी दिनों में स्कूलों के खुलने के साथ स्थिति और गंभीर हो सकती है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो शहर और ग्रामीण इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ेगा और लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Hello

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द कोई व्यवहारिक समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि जब तक आरओबी पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि आम जनता की सुविधा और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजर रेलवे और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है। स्थानीय नागरिकों की उम्मीद है कि जल्द ही कोई ऐसा निर्णय लिया जाएगा जिससे क्षेत्र की यातायात समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।

DB Nation News Desk

Share:
Tags: BIHAR News Bihar

Follow Us Live

Facebook

Instagram

YouTube